📱Download Our App
खून के रिश्ते में दरार! मामूली बात पर बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला

खून के रिश्ते में दरार! मामूली बात पर बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से किया छोटे भाई पर जानलेवा हमला

सागर के नरयावली थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच मामूली कहासुनी ने भयानक रूप ले लिया। गुस्से में आए बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : दो बच्चों की जान बचाने वाली मां खुद नहीं बच सकी

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : दो बच्चों की जान बचाने वाली मां खुद नहीं बच सकी

आज पुरे यूपी में मायूसी छा गई है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर अधिक कोहरे के कारण एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 बस और तीन कार आपस में भयानक टकरा गई और उसमे आग लग गई। आग की चपेट से 13 लोगो की मौत हो गई और 80 लोग घायल बता रहे है। दुर्घटना में पार्वती नाम की महिला ने अपने दो बच्चों की जान बचाई, लेकिन खुद बस में फंसकर जान गंवा बैठी।

जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन, इन बच्चों पर लागू नया नियम

जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन, इन बच्चों पर लागू नया नियम

छत्तीसगढ़ में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बना दिया गया है। अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र ही एकमात्र वैध दस्तावेज होगा। यह व्यवस्था पहचान संबंधी प्रक्रियाओं में एकरूपता लाने के लिए की गई है, जिससे नागरिक सुविधाओं में तेजी आएगी।

News Source: पत्रिका
आधी रात चलती बस में लड़की से दरिंदगी! 13 साल बाद भी ‘निर्भया कांड’

आधी रात चलती बस में लड़की से दरिंदगी! 13 साल बाद भी ‘निर्भया कांड’

16 दिसंबर, 2012 की वो काली रात, जब दिल्ली की चलती बस में ‘निर्भया’ के साथ दरिंदों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। 13 साल बाद भी यह घटना देश की आत्मा को झकझोरती है। इस जघन्य गैंगरेप ने देश को न्याय के लिए सड़कों पर ला दिया था, जिसके बाद महिला अपराधों पर सख्त कानून बनाने पड़े थे।

News Source: पत्रिका
भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को पैरो तले कुचला

भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को पैरो तले कुचला

दंतेवाड़ा जिले में NMDC-L&T कंपनी के भारी वाहन से सड़क हादसा हुआ है, जिसमे एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया है। इस हादसे में युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर उसे हैदराबाद रेफर किया गया। इस हादसे से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। लोगों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया और 25 लाख मुआवजा की मांग की है।

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो लोग हुए गंभीर घायल

पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, दो लोग हुए गंभीर घायल

इंदौर के सांवेर क्षेत्र के पंचडेरिया गांव में पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी से फैक्ट्री में रखे करीब 10 हजार सुतली बम फूटने से हुआ है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री के अवैध संचालन का आरोप लगाया है।

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : भाजपा नेता सहित 13 लोगो की जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा : भाजपा नेता सहित 13 लोगो की जलकर मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे की वजह से आज सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में भाजपा नेता सहित 13 लोगों की जलकर मौके पर मौत हो चुकी है। लोग इतने बुरी तरह जल चुके थे कि पुलिस ने मरे हुए लोगो के अंगों को 17 पॉलिथीन बैगों में भरकर इकठ्ठा किया। अब इन लोगो की पहचान डीएनए टेस्ट की मदद से की जाएगी।

News Source: नवभारत
तीन महीने में तीसरा अफगानी मंत्री भारत दौरे पर

तीन महीने में तीसरा अफगानी मंत्री भारत दौरे पर

भारत में पुतिन, मेसी के दौरे के बाद अब अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली भारत दौरे पहुंचे है। यह तीन महीनों में किसी अफगानी मंत्री का तीसरा भारत दौरा है, जो भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ते व्यावहारिक सहयोग का संकेत है। भारत की नीति अफगान जनता-केंद्रित है, जिसमें स्वास्थ्य, मानवीय सहायता, शिक्षा और विकास सहयोग पर खास जोर दिया जा रहा है।

18 दिसंबर से BS-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बंद, PUC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

18 दिसंबर से BS-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री बंद, PUC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

दिल्ली में बढ़ते AQI (गंभीर श्रेणी) के मद्देनजर सरकार ने सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं। 18 दिसंबर से शहर में बाहरी राज्यों से आने वाली BS-6 से नीचे की गाड़ियों को एंट्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा, जिन गाड़ी मालिकों के पास वैलिड PUCC (प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र) नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल पंप पर फ्यूल भी नहीं दिया जाएगा।

प्रदुषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का सख्त कदम

प्रदुषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का सख्त कदम

दिल्ली में प्रदुषण की हालत काफी ख़राब हो गई है और वह के दूषित प्रदुषण लोगो के लिए जानलेवा बन गया है। प्रदूषण को देखते हुए सिल्ली सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है। सरकार का कहना है की बिना वैध PUC वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। यह फैसला मनजिंदर सिंह सिरसा द्वारा लिया गया है। सरकार ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का फैसला लिया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें