📱Download Our App
ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख नजदीक

ITR फाइलिंग की अंतिम तारीख नजदीक

अगर आप भी आईटीआर फाइल करते है तो ध्यान दे, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर है। रिटर्न भरते समय कोई गलती न करे, वरना आपका रिफंड रुक सकता है और जुर्माना भी लग सकता है। जिन्होंने अभी तक अपना ITR फाइल नहीं किया है उन्हें विभाग द्वारा मैसेज और ईमेल से जानकारी दी जा रही है।

News Source: पत्रिका
Tax Saving FD Vs ELSS: टैक्स बचाने के लिए एकमुश्त पैसा कहां लगाएं?

Tax Saving FD Vs ELSS: टैक्स बचाने के लिए एकमुश्त पैसा कहां लगाएं?

अगर आप टैक्स बचाने के लिए एकमुश्त पैसा लगाना चाहते हैं तो Tax Saving FD और ELSS में मुकाबला तगड़ा है। FD एकदम सेफ है, फिक्स 6-7.5% रिटर्न देगा, लेकिन 5 साल के लिए लॉक हो जाएगा। वहीं, ELSS बाजार से जुड़ा है, रिस्क है पर ये 3 साल में ही 10-15% तक का मोटा मुनाफा दिला सकता है।

टैक्स कलेक्शन: 16% की ग्रोथ, कॉर्पोरेट टैक्स में 14% वृद्धि!

टैक्स कलेक्शन: 16% की ग्रोथ, कॉर्पोरेट टैक्स में 14% वृद्धि!

वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश के नेट टैक्स कलेक्शन में 16% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है। अप्रैल से दिसंबर 2023 तक यह कलेक्शन 14.70 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल से काफी ज़्यादा है। इसमें कॉर्पोरेट टैक्स की हिस्सेदारी 14% और पर्सनल इनकम टैक्स की हिस्सेदारी 20% बढ़ी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.70% तक ब्याज! बंधन बैंक दे रहा शानदार कमाई का मौका

फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.70% तक ब्याज! बंधन बैंक दे रहा शानदार कमाई का मौका

बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ऑफर पेश किया है। ग्राहक अब गारंटीड ग्रोथ के साथ 7.70% तक का आकर्षक ब्याज कमा सकते हैं। बैंक दावा कर रहा है कि उनका यह ऑफर विश्वास और संभव को एक साथ लाता है, जो ग्राहकों के लिए बचत का बेहतरीन विकल्प है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
OCI कार्ड वालों के लिए बड़ा सवाल: क्या उन्हें भी मिल सकता है आधार कार्ड?

OCI कार्ड वालों के लिए बड़ा सवाल: क्या उन्हें भी मिल सकता है आधार कार्ड?

विदेश में रहने वाले भारतीयों (OCI) के लिए आधार कार्ड बनवाने को लेकर UIDAI ने नियम साफ कर दिए हैं। यह खबर पक्की है! अब OCI कार्डधारक भी आधार के लिए अप्लाई कर सकते हैं, पर एक पेंच है—उन्हें आवेदन से ठीक पहले पिछले 12 महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में रहना जरूरी है। यह आधार सिर्फ 10 साल के लिए वैलिड होगा, इसलिए अप्लाई करने से पहले पूरी शर्तें जान लें।

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 2028 में लागू हुआ तो कर्मचारियों को मिलेंगे कितने पैसे?

केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी! 2028 में लागू हुआ तो कर्मचारियों को मिलेंगे कितने पैसे?

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह आर्टिकल 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर सैलरी और एरियर का पूरा गणित समझा रहा है। अगर इसे 2028 में लागू किया गया, तो कर्मचारियों की जेब में कितना पैसा आएगा, इसका पूरा ‘डिटेल एनालिसिस’ दिया गया है। कर्मचारियों को एकसाथ तगड़ा एरियर मिल सकता है, जो उनकी दिवाली बना देगा और जबरदस्त वित्तीय राहत देगा।

सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
इंदौर ₹133,700 ₹122,558 ₹100,275
ग्वालियर, भोपाल ₹133,700 ₹122,558 ₹100,275
इटारसी, रीवा, सतना, रतलाम, जबलपुर ₹134,010 ₹122,753 ₹100,508

नोट : इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
SBI ने की एफडी की दरों में बड़ी कटौती

SBI ने की एफडी की दरों में बड़ी कटौती

RBI की रेपो रेट कटौती के बाद SBI ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है। एसबीआई ने FD और लेंडिंग रेट में बदलाव किया है। बैंक ने कुछ FD टेन्योर पर ब्याज दर 5 बेसिस पॉइंट घटाई है। जिसके बाद आम ग्राहकों को अब 6.40% और सीनियर सिटीजन को 6.90% ब्याज मिलेगा। 444 दिन की अमृत वृष्टि FD पर भी दरें कम हुई हैं। नई दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू होंगी।

इस हफ्ते होंगे 4 नए IPO लांच, मचेगी शेयर बाजार में हलचल

इस हफ्ते होंगे 4 नए IPO लांच, मचेगी शेयर बाजार में हलचल

दिसम्बर का तीसरा हफ्ता 15 तारीख से शुरू हो रहा है और इस हफ्ते शेयर बाजार में हलचल देखने को मिलेगी। क्योंकि 15 तारीख को चार नए IPO लॉन्च होंगे, जिनकी कीमत करीब 830 करोड़ रुपये होगी। KSH इंटरनेशनल का मेनबोर्ड आईपीओ 16 दिसंबर को खुलेगा। वहीं ICICI प्रूडेंशियल AMC, कोरोना रेमेडीज और अन्य कंपनियों की लिस्टिंग का निवेशकों को इंतजार है। कई आईपीओ का GMP मजबूत लिस्टिंग के संकेत दे रहा है।

सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 13 दिसंबर 2025 [ दोपहर – 12 बजे ]

सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 13 दिसंबर 2025 [ दोपहर – 12 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
गया, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, छपरा ₹130,510 ₹119,550 ₹97,880
भागलपुर, दरभंगा ₹133,490 ₹122,366 ₹100,118

नोट – ये रेट बिना GST, बिना मेकिंग चार्ज के है। सोर्स – candere.com

 

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें