📱Download Our App
अमित शाह की हुंकार: ग्वालियर में बोले- ‘मोहन यादव तो शिवराज से भी ज्यादा रफ्तार से काम कर रहे हैं!’

अमित शाह की हुंकार: ग्वालियर में बोले- ‘मोहन यादव तो शिवराज से भी ज्यादा रफ्तार से काम कर रहे हैं!’

ग्वालियर दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर पीठ थपथपाई है। शाह ने दो टूक कहा कि मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान के मुकाबले कहीं ज्यादा ऊर्जा और तेजी से मध्य प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके इस बयान ने प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

News Source: पत्रिका
AAP पार्टी के तीन दिग्गज नेताओ के खिलाफ एफआईआर

AAP पार्टी के तीन दिग्गज नेताओ के खिलाफ एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने AAP पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि प्रदूषण के विरोध में इन्होंने सांता क्लॉज को बेहोश दिखाया, जिससे ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस मुद्दे को लेकर विवाद काफी बढ़ चूका है।

बुआ बनी मायावती, भतीजे आकाश के घर हुआ पुत्री का जन्म

बुआ बनी मायावती, भतीजे आकाश के घर हुआ पुत्री का जन्म

मायावती के भतीजे और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के घर पुत्री ने जन्म लिया है। मायावती ने लिखा की ‘बड़ी होकर आकाश की बेटी बसपा का मिशन संभालेगी, साथ ही उन्होंने कहा मां और बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ है।’ आकाश आनंद ने प्रज्ञा सिद्धार्थ के सतह गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में साल 2023 में शादी की थी।

अटल जी का दिल्ली वाला ठिकाना: आखिर बार-बार क्यों बदला दिग्गज नेता का पता?

अटल जी का दिल्ली वाला ठिकाना: आखिर बार-बार क्यों बदला दिग्गज नेता का पता?

अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली में ठिकाना बार-बार बदलना उनके सादगी भरे सियासी सफर और प्रोटोकॉल की कहानी है। कभी लुटियन्स की कोठियों का मोह नहीं पाला, वो सत्ता के हिसाब से नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक भूमिका और सुरक्षा की जरूरतों के चलते घर बदलते रहे।

News Source: पत्रिका
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब जनता खुद चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब जनता खुद चुनेगी नगर पालिका अध्यक्ष

महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा दांव चलते हुए नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब पार्षदों के भरोसे रहने की जरूरत नहीं, जनता सीधे वोट डालकर अपना अध्यक्ष खुद चुनेगी। शिंदे-फड़नवीस सरकार के इस फैसले से स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर होना तय माना जा रहा है।

गांधी परिवार में ‘गृहयुद्ध’: शाहनवाज हुसैन बोले- लालू कुनबे जैसा हाल, अब प्रियंका की बारी!

गांधी परिवार में ‘गृहयुद्ध’: शाहनवाज हुसैन बोले- लालू कुनबे जैसा हाल, अब प्रियंका की बारी!

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि जैसे बिहार में लालू परिवार बिखरा, वैसे ही अब गांधी परिवार में भी कलह शुरू हो गई है। प्रियंका गांधी को पीएम बनाने की मांग पर उन्होंने कहा कि राहुल और प्रियंका के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ चुकी है।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़, BMC चुनाव के लिए उद्धव और राज ठाकरे साथ

महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया मोड़, BMC चुनाव के लिए उद्धव और राज ठाकरे साथ

अब महाराष्ट्र की राजनीती में एक नया मोड़ आया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मतभेद भुलाकर अगले साल होने वाले BMC चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है। एक जनसभा में दोनों भाइयो ने साथ मिलकर इस फैसले को लिया है। उद्धव ने कहा कि अब अगर मराठी समाज बंटा तो बड़ा नुकसान होगा।

कांग्रेस बदलेगी अपना PM चेहरा, ये है ये विकल्प

कांग्रेस बदलेगी अपना PM चेहरा, ये है ये विकल्प

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की वकालत की है। मसूद ने उनकी तुलना इंदिरा गांधी से करते हुए कहा कि प्रियंका में वही आक्रामकता है। भाजपा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब खुद कांग्रेसी नेताओं का राहुल गांधी के नेतृत्व से भरोसा उठ गया है।

बिहार में राज्यसभा चुनाव की जंग, क्या डगमगाएगा NDA का गणित?

बिहार में राज्यसभा चुनाव की जंग, क्या डगमगाएगा NDA का गणित?

बिहार में अप्रैल 2026 में राज्यसभा चुनाव होने वाले है जिसकी सियासी पारा बढ़ा दिया है। पटना में विधानसभा चुनाव ने बड़ी जीत के बाद NDA की चार सीट पक्की दिख रही है, लेकिन पार्टियों में एक अतिरिक्त सीट को लेकर काफी खींचतान है। इस सीट पर चिराग पासवान और जीतनराम मांझी ने दावा ठोक दिया है। मांझी की बगावती तेवर ने NDA की टेंशन बढ़ा दी है।

News Source: पत्रिका
जेपी नड्डा का बड़ा आरोप, झीरम घाटी हमले में शामिल थी कांग्रेस

जेपी नड्डा का बड़ा आरोप, झीरम घाटी हमले में शामिल थी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक जनसभा के दौरान भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि 2013 के झीरम घाटी हमले की साजिश में कांग्रेस के ही ‘अंदरूनी लोग’ शामिल थे । JP ने पूरी जिम्मेदारी से कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नक्सलियों के साथ मिलकर अपने ही साथियों को मरवाने की सूचनाएं साझा की थीं ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें