📱Download Our App
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! क्या साथ आएंगे उद्धव-राज?

महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर! क्या साथ आएंगे उद्धव-राज?

महाराष्ट्र की राजनीति में ‘ठाकरे ब्रदर्स’ के एक होने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस से बढ़ती खटपट के बीच संजय राउत ने राहुल गांधी को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं, जिससे महाविकास अघाड़ी में दरार साफ दिख रही है। अब चर्चा है कि बदलते समीकरणों के चलते क्या राज और उद्धव पुराने गिले-शिकवे भुलाकर हाथ मिलाएंगे?

News Source: न्यूज़ 18
मोदी के खिलाफ विवादित नारे पर एक्शन, कांग्रेस नेताओ पर केस दर्ज

मोदी के खिलाफ विवादित नारे पर एक्शन, कांग्रेस नेताओ पर केस दर्ज

हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस रैली के दौरान ‘मोदी तेरी कब खुदेगी’ नारे लगाने पर पटना के सिविल कोर्ट ने केस दर्ज किया है। हाईकोर्ट के वकील रवि भूषण वर्मा ने यह मामला दायर किया है। इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और गांधी परिवार साथ ही जयपुर की कांग्रेस नेता मंजुलता मीणा को आरोपी बनाया है। कांग्रेस की तरफ से यह रैली 14 दिसंबर को निकाली थी।

आज करेंगे हुमायु कबीर नई पार्टी का ऐलान

आज करेंगे हुमायु कबीर नई पार्टी का ऐलान

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी हलचल शुरू हो गई है। आज टीएमसी से निलंबित हुमायु कबीर अपनी नई पार्टी का ऐलान करने वाले है। सूत्रों के मुताबिक हुमायूं कबीर के नए पार्टी का नाम ”जनता उन्नयन पार्टी” होगा। यह पार्टी आगामी चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम भी घोषित कर सकती है। हुमायु ‘टेबल’ को ही चुनाव चिन्ह बनाने की कोशिश में हैं।

नागपुर में बीजेपी का ‘प्रचंड’ प्रहार: 15 में से 12 सीटों पर खिला कमल

नागपुर में बीजेपी का ‘प्रचंड’ प्रहार: 15 में से 12 सीटों पर खिला कमल

नागपुर निकाय चुनाव में बीजेपी ने विपक्ष की धज्जियां उड़ाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। सीएम देवेंद्र फडणवीस के गढ़ में 15 में से 12 नगर पालिकाओं पर भगवा लहरा गया है। कांग्रेस और अन्य दल महज एक-एक सीट पर सिमट कर रह गए। साफ़ है कि संतरा नगरी में अभी भी बीजेपी का ही सिक्का चल रहा है!

News Source: पत्रिका
मनरेगा का नाम बदलने पर मचा घमासान, भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी ‘जुबानी जंग’

मनरेगा का नाम बदलने पर मचा घमासान, भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी ‘जुबानी जंग’

संसद में आजकल जबरदस्त पारा चढ़ा हुआ है! केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘VB-G RAM G’ करने का जो बिल पेश किया है, उस पर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे महात्मा गांधी का अपमान बता रहे हैं, वहीं भाजपा का कहना है कि यह ग्रामीण विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

News Source: न्यूज़ 18
TMC विधायक ने दिए भगवन राम जी पर गलत बयान, भड़की बीजेपी

TMC विधायक ने दिए भगवन राम जी पर गलत बयान, भड़की बीजेपी

इन दिनों पश्चिम बंगाल में काफी विवाद चल रहा है और अब एक और मुद्दा खड़ा हो गया है। दरअसल टीएमसी के विधायक मदन मित्रा के भगवन राम जी को लेकर दिए गए बयान से मामला गर्म है। उन्होंने भगवन राम जी को मुस्लिम बताया है। उनके इस बयान पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। मदन मित्रा के इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका जताई जा रही है।

News Source: जागरण
पंजाब में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच फायरिंग, 5 घायल

पंजाब में AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के बीच फायरिंग, 5 घायल

पंजाब के लुधियाना में आज चुनाव में जीत का जश्न मनाने के दौरान AAP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। AAP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके साथ मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें 5 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव अभी भी बना हुआ है।

 

पीएम मोदी को ओमान ने किया सम्मानित

पीएम मोदी को ओमान ने किया सम्मानित

पीएम मोदी के काम की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। इस वजह से कई देश उन्हें अपने सबसे सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इस सूची में ओमान का नाम भी जुड़ चूका है। गुरुवार को ओमान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। यह ऐसे समय हुआ, जब पीएम मोदी भारत और ओमान के रिश्तों को और मजबूत करने की बात कर रहे थे।

पश्चिम बंगाल में SIR का तूफान, चुनाव आयोग और ममता बनर्जी के बीच विवाद

पश्चिम बंगाल में SIR का तूफान, चुनाव आयोग और ममता बनर्जी के बीच विवाद

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर काफी हड़कंप मचा है और इसकी मतदाता सूचि समीक्षा जारी है। इस सूचि से अब तक कुल 58 लाख नाम हटा दिए गए है और 1.90 करोड़ मतदाता गड़बड़ फॉर्म और अधूरी जानकारी के कारण निशाने पर है। चुनाव आयोग ने सीधी चेतावनी दी है की नोटिस का सही जवाब न मिलने पर इन मतदाताओं का नाम अंतिम सूचि से हटा दिया जाएगा। मामला सीएम और आयोग के बीच विवाद बन चूका है।

पंजाब जिला परिषद चुनाव : 218 सीटों के साथ AAP की बड़ी जीत

पंजाब जिला परिषद चुनाव : 218 सीटों के साथ AAP की बड़ी जीत

पंजाब जिला परिषद चुनाव का रिजल्ट आ चूका है। जिसने 346 जोन में से आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 218 सीटें जीतीं है। बाकि कांग्रेस को 62, शिरोमणि अकाली दल को 46, बीजेपी को 7, बसपा को 3 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिलीं है। AAP पार्टी ने रिजल्ट से पहले ही 22 जोन में निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। इससे पता लगा सकते है कि राज्य में आम आदमी पार्टी का काफी दबदबा है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें