📱Download Our App
पुतिन के डिनर पर थरूर को लेकर भड़के राहुल

पुतिन के डिनर पर थरूर को लेकर भड़के राहुल

राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रीय भवन में उनका डिनर आयोजित किया जिसमे कई बड़े नेताओ को आमंत्रित किया। उनमे कांग्रेस के संसद शशि थरूर भी शामिल हुए जबकि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गाँधी को आमंत्रित नहीं किया जिसके चलते वो काफी भड़क गए और कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर परंपरा तोड़ने का आरोप भी लगाया।

युवाओ के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम

युवाओ के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में नए हवाई अड्डों के निर्माण से रोजगार बढ़ेगा और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने MSME निदेशालय और बिहार मार्केटिंग प्रमोशन निगम बनाने का फैसला किया है, जिससे युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए लगातार काम कर रही है।

ट्रम्प के हाथ पर बैंड-एड क्यों?

ट्रम्प के हाथ पर बैंड-एड क्यों?

डोनाल्ड ट्रम्प के हाथ पर बैंड-एड दिखने से उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में उनके दाहिने हाथ पर दो पट्टियां नजर आईं। इस पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रम्प रोजाना सबसे ज्यादा लोगों से मिलते हैं और हाथ मिलाते हैं, इसलिए ये सामान्य बात है और चिंता की जरूरत नहीं।

News Source: आज तक
उमा भारती का नेताओ पर बड़ा बयान

उमा भारती का नेताओ पर बड़ा बयान

पूर्व सीएम उमा भारती का एक बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने पत्रकारों को कहाँ है की नेता और उद्योगपति शादियों में करोड़ों रुपये खर्च कर फिजूल खर्चा करते है। वह इसी पैसो से हजारो गरीब बेटियों की शादी करवाई जा सकती है। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार बढ़ाने वाली आदत बताया है। उमा ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए मोदी का लंबे समय तक पद पर रहना ज़रूरी है।

नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई

नीतीश कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की बधाई

नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कहा गया कि 1947 से 2025 तक ऐसा करने वाले वे देश के पहले व्यक्ति हैं। यह रिकॉर्ड उनकी मेहनत, नेतृत्व और बिहार की जनता के भरोसे को दिखाता है। उनके दसवीं बार सीएम बनने पर इसे भारतीय राजनीति में एक खास उपलब्धि माना जा रहा है।

News Source: न्यूज़ 18
राजघाट श्रद्धांजलि के बाद पुतिन की हैदराबाद हॉउस में मीटिंग जारी

राजघाट श्रद्धांजलि के बाद पुतिन की हैदराबाद हॉउस में मीटिंग जारी

राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गाँधी को श्रद्धांजलि दी। अब पुतिन और मोदी के बीच बातचीत शुरू हुई। जहाँ मोदी ने कहाँ है की हमारा शिखर सम्मेलन अनेक परिणामों के साथ जारी है। आपकी यात्रा बहुत ऐतिहासिक है। यूक्रेन संकट के बाद से हम लगातार संवाद करते रहे हैं। मेरा मानना है कि विश्वास एक बड़ी शक्ति है।

गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू

गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू

बिहार में वोटर लिस्ट के SIR के बाद अब कई राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुजरात में भी SIR प्रक्रिया शुरू कर दी है जहाँ सुचना के दौरान यह पता चला है की पुरे राज्य में वोटर लिस्ट में 17 लाख से अधिक मरे हुए वोटर्स शामिल है। गुजरात में SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू, BLO 11 दिसंबर तक फॉर्म बांटेंगे।

ममता बनर्जी पर TMC विधायक हुमायु का ऐलान

ममता बनर्जी पर TMC विधायक हुमायु का ऐलान

पश्चिम बंगाल के MLA हुमायु कबीर ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोले है। कबीर ने दावा किया है की 2026 के विधायक चुनाव के बाद अब ममता बनर्जी सीएम नहीं रहेगी। कबीर को TMC से इस्तीफा देना पढ़ा तो वो 22 दिसम्बर को अपनी नई पार्टी बना लांच कर देंगे। कबीर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा करने के कारण पार्टी ने निलंबित कर दिया था।

News Source: न्यूज़ 18
पुतिन का 21 तोपों के साथ राष्ट्रीय भवन में स्वागत

पुतिन का 21 तोपों के साथ राष्ट्रीय भवन में स्वागत

रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत पहुंच गए है और उनकी मोदी जी के साथ मुलाकात भी हो गई है। अब पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए है जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी जी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में पुतिन को 21 तोपों की सलामी दी और उन्हें गॉड ऑफ़ ऑनर दिया जा रहा है।

News Source: आज तक
पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज का निधन

पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज का निधन

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे, उनके जाने से बांसुरी बेहद दुखी है। स्वराज कौशल के निधन की खबर से राजनीतिक और कानूनी हलकों में शोक छा गया। उन्होंने 1990–93 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में काम किया।

News Source: जागरण
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें