सर्दियों के आते ही दिल्ली में घना कोहरा छा जाता है। आज सुबह भी कई इलाकों में विजिबिलिटी कम होने की वजह से IGI एयरपोर्ट पर 129 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिसमे 66 आने वाली (अराइवल) और 63 जाने वाली (डिपार्चर) फ्लाइट्स शामिल है। साथ ही कई फ्लाइट्स डायवर्ट हो रही या देरी से चल रही हैं।
BREAKING : इस समय निकलेगा उस्मान हादी का जनाजा
बांग्लादेश में इक़बाल मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी की लाश शुक्रवार को सिंगापूर से डाका ले गई जिससे पुरे बांग्लादेश में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है की आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास उनका जनाजा जातीय संसद भवन से निकलेगा। बांग्लादेश में हिंसक भड़कने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है, वही भारतीय सीमा पर भी BSF को सतर्क किया।
पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 4 सैनिक शहीद और 15 घायल
पाकिस्तान के वजीरिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यह हमला मिलेट्री चौकी पर कार बम और गोलीबारी से हुआ है। इस हमले में पाकिस्तान के 4 सैनिक की मौत हुई और 15 से ज्यादा नागरिक घायल हो गए है। सेना ने सभी हमलावरों को मार गिराया है। बताया जा रहा है की हमले के पीछे टीटीपी का हाथ होने की आशंका जताई है।
आज का दिन इन 2 राशि वालो के लिए रहेगा शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 20 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। कन्या राशि वालो की शारीरिक और मानसिक सेहत खराब रहने वाली है। खासकर, छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से परेशानी हो सकती। वृषभ राशि वालो का दिन उत्तम नहीं रहने वाला है, ससुराल की और से बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।
World Cup 2026 : क्या होगी भारत की प्लेइंग 11 ?
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फ़रवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है। आज दोपहर 1 बजे भारतीय क्रिकेट मेनेजमेंट इंडिया टीम घोषित करने वाली है। सभी फैन्स की नजर सभी भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी। आखिर किन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना जाएगा। क्या उसमे यशस्वी जायसवाल को मौका मिलेगा ये बड़ा सवाल है।
Weather Update : यूपी के 50 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई इलाको ने इन दिनों घना कोहरा, ठिठुरन भरी ठंड और ठंडी हवाएं चल रही है। जिसे लेकर मौसम विभाग और राज्य सरकार ने शनिवार से सोमवार तक 50 जिलों में रेड अलर्ट और 40 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी दी है। इसे लेकर सरकार ने 12.52 करोड़ मोबाइल यूजर्स को मौसम चेतावनी के मैसेज भेजे है।
BREAKING : पुलिसकर्मी के साथ युवक ने की मारपीट, एक पुलिसकर्मी घायल
उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले से ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल एक युवक ने तेज रफ़्तार गाड़ी को सिपाही और दरोगा के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की जिससे दरोगा गंभीर रूप से घ्याला हो गया। आरोपी और उसके भाइयो ने साथियो के साथ पुलिस से मारपीट भी की। इस मामले में आरोपी पर गंभीर धाराओं का मुकदमा दर्ज किया।
साइबर ठगों ने बनाया महाभारत के युधिष्ठिर को निशाना
महाभारत में युधिष्ठिर का रोल करने वाले एक्टर गजेंद्र सिंह चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। फेसबुक पर डी-मार्ट का एक ऑफर आया, उस एड पर क्लिक करते ही उनके खाते से 98 हजार रुपये कट गए। ठगी का एहसास होते ही उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने तुरंत एक्शन लेकर पूरी रकम वापस दिला दी।
IND Vs SA 5th T20 : तेज फिफ्टी के साथ हार्दिक बने नंबर 1 बल्लेबाज
19 दिसंबर को भारत-अफ्रीका के बीच T20 सीरीज का आखरी मुकाबला था और इस सीरीज को भारत ने 3-1 से अपने नाम कर ली है। हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 16 गेंदों में 50 रन बनाए और 25 गेंदों में 63 रन बना कर आउट हो गए। इसी फिफ्टी के साथ हार्दिक ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड बनाया। हार्दिक भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले खिलाडी बन गए है।
31 दिसंबर से पहले निपटा ले ये जरुरी काम
भारत सरकार ने सख्त निर्देश दिए है की किसी भी भारतीय नागरिक पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो वो 31 दिसंबर से पहले करवा ले नहीं तो आपका बैंक खाता और सभी डिजिटल सुविधा फ्रिज हो जाएगी। यह नियम सभी भारतीय नागरिक के लिए लागु किया है। आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जा कर घर बैठे लिंक कर सकते है।