📱Download Our App
मेष राशिफल : 14 दिसंबर 2025

मेष राशिफल : 14 दिसंबर 2025

आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यह दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ है, इसका लाभ उठाएँ। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है ।
– पंडित अनिमेष शर्मा, उज्जैन

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आज का चाँदी का भाव : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह : 7.30 बजे]

आज का चाँदी का भाव : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह : 7.30 बजे]

चाँदी की शुद्धता कीमत (₹/kg)
999 (99.9%) ₹1,98,000
990 (99.0%) ₹1,96,020
925 (92.5%) ₹1,78,050

ये रेट बिना GST और बिना मेकिंग चार्ज के है। सोर्स – Bullions.co.in

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( उत्तर प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

सोने का आज का भाव ( उत्तर प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद ₹134,010 ₹122,750 ₹100,510
लखनऊ ₹124,840 ₹114,440 ₹93,630
मेरठ ₹127,900 ₹117,240 ₹95,930

नोट : इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
गया, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, छपरा ₹134,010 ₹122,750 ₹100,510
भागलपुर, दरभंगा ₹133,490 ₹122,366 ₹100,118

नोट : इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

सोने का आज का भाव ( मध्य प्रदेश ) : 14 दिसंबर 2025 [ सुबह 7:15 बजे ]

शहर का नाम 24K/10g 22K/10g 18K/10g
इंदौर ₹133,700 ₹122,558 ₹100,275
ग्वालियर, भोपाल ₹133,700 ₹122,558 ₹100,275
इटारसी, रीवा, सतना, रतलाम, जबलपुर ₹134,010 ₹122,753 ₹100,508

नोट : इन क़ीमतों में GST और मेकिंग चार्ज सम्मिलित नही है। सोर्स – candere.com

News Source: @ChoteNews रिसर्च
टी20 में 6,6,6,6,6,6,6…मचाया तहलका, 81 गेंद में ठोका दोहरा शतक

टी20 में 6,6,6,6,6,6,6…मचाया तहलका, 81 गेंद में ठोका दोहरा शतक

नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने एक ऑस्ट्रेलियाई ग्रेड टी20 मैच में विस्फोटक पारी खेलते हुए 81 गेंदों पर नाबाद 229 रन ठोके। उन्होंने अपनी इस पारी में 14 चौके और 23 छक्के जड़े, जिससे उनकी टीम ने 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह दोहरा शतक टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारियों में से एक है, हालांकि इस मैच को आधिकारिक स्टेटस प्राप्त नहीं है।

News Source: जी न्यूज़
BREAKING :  ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत और आठ गंभीर रूप से घायल

BREAKING : ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत और आठ गंभीर रूप से घायल

अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हमलावर अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

News Source: बीबीसी
मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने जारी किया अपना पहला बयान

मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत ने जारी किया अपना पहला बयान

मेक्सिको द्वारा भारतीय आयात उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाने के एकतरफा फैसले पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अधिकारी ने कहा कि टैरिफ़ में यह बढ़ोत्तरी सहयोगी भावना के अनुरूप नहीं है और भारत बातचीत के जरिए एक समाधान तलाशते हुए देश के निर्यातकों के हितों की रक्षा करने के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है । दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर उच्च-स्तरीय बातचीत जारी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
ब्रेकिंग : शरीफ उस्मान हादी पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

ब्रेकिंग : शरीफ उस्मान हादी पर फायरिंग, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट कराने वाले उनके विरोधी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को ढाका में दिनदहाड़े दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने सिर में पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मार दी। यह घटना आम चुनावों की घोषणा के ठीक अगले दिन हुई। गंभीर रूप से घायल हादी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की पारी ICC रिकॉर्ड में क्यों नहीं गिनी गई?

वैभव सूर्यवंशी की 171 रन की पारी ICC रिकॉर्ड में क्यों नहीं गिनी गई?

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ 171 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन यह ICC रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हुई। इसका मुख्य कारण ICC का नियम है। एशिया कप में, यूथ वनडे का दर्जा केवल उन मैचों को मिलता है, जिनमें दोनों टीमें टेस्ट खेलने वाले देश हों। चूंकि यूएई एक एसोसिएट देश है, इसलिए यह मुकाबला आधिकारिक यूथ वनडे नहीं माना गया।

News Source: एबीपी न्यूज़