मैच फिक्सिंग का मामला आए दिन जारी रहता है, ऐसे में भारतीय घरेलु क्रिकेट में एक बार वापस मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है। फिहलाल असं क्रिकेट संगठन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 भ्रष्टाचार के मामले में चार खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है। इन खिलाड़ियों पर उकसाने का आरोप है। इन चारो खिलाड़ियों पर BCCI की एंटी करप्शन यूनिट मामले की जांच कर रही है और पुलिस में FIR भी दर्ज की गई है।
रेलवे कर्मचारी ने ट्रैन से कूदकर की आत्महत्या
यूपी के जौनपुर में रेलवे कर्मी कंचन यादव ने चलती ट्रैन से कूदकर आत्महत्या कर ली। कंचन यादव ने अपने सुसाइड नोट में पत्नी और मायके द्वारा प्रताड़ित करने और एक लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने पत्नी सहित 4 लोगो के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 352 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग : ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री, सुरक्षा बढ़ाई
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से उन पर हमले का इनपुट मिला है । इन खुफिया इनपुट्स के बाद, शिवराज चौहान को पहले से मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा के बावजूद, भोपाल और दिल्ली दोनों आवासों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को और पुख्ता कर दिया गया है ।
अक्षय खन्ना की एंट्री वाले म्यूजिक के पीछे कौन?
फ़िल्मी जगत में इस समय ‘धुरंधर’ फिल्म हर तरफ छाई हुई है, साथ ही अक्षय खन्ना की धांसू एंट्री और एंट्री ट्रैक भी वायरल हो रहा है। इस म्यूजिक को बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने बहरीनी भाषा में गाया है। इस रैप का नाम Fa9la है। इस गाने के हिट होने के बाद रैपर फ्लिपराची उर्फ हुस्साम असीम भी चर्चा में आ गए है।
सोने का आज का भाव ( बिहार ) : 13 दिसंबर 2025 [ दोपहर – 12 बजे ]
| शहर का नाम | 24K/10g | 22K/10g | 18K/10g |
|---|---|---|---|
| गया, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, छपरा | ₹130,510 | ₹119,550 | ₹97,880 |
| भागलपुर, दरभंगा | ₹133,490 | ₹122,366 | ₹100,118 |
नोट – ये रेट बिना GST, बिना मेकिंग चार्ज के है। सोर्स – candere.com
भीलवाड़ा में नवजात की निर्मम हत्या
भीलवाड़ा शहर से शुक्रवार इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु का शव सुनसान जगह पर फेक दिया, जिसे आवारा कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला। मासूम बच्चे के शव दो हिस्सों में बाट दिया था। पुलिस को सुचना मिलते ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
सोने का आज भाव ( मध्य प्रदेश ) : 13 दिसंबर 2025 [ दोपहर 12 बजे ]
| शहर | 24K | 22K | 18K |
|---|---|---|---|
| ग्वालियर, भोपाल | ₹133,700 | ₹122,558 | ₹100,275 |
| रीवा, इटारसी | ₹130,510 | ₹119,550 | ₹97,880 |
| सतना, रतलाम | ₹129,530 | ₹118,650 | ₹97,150 |
| इंदौर | ₹123,460 | ₹113,172 | ₹92,595 |
| जबलपुर | ₹114,520 | ₹104,900 | ₹85,890 |
नोट – ये रेट/10g बिना GST और बिना मेकिंग चार्ज के है। सोर्स – candere.com
राजगढ़ देवीजी मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी
राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग पर स्थित देवीजी के मंदिर में चांदी के तीन छत्र व मुकुट सहित अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी का पता आज सुबह पूजा करने आये एक व्यक्ति को उस समय लगा जब उसे दरवाजे का टाला टुटा मिला। चोरी की सुचना राजगढ़ पुलिस को दे दी गयी है। घटनास्थल की जांच करने के बाद पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
कोहरे के कारण हाइवे पर टकराई 12 गाड़िया एक साथ
सर्दियों का सीजन शुरू और कई जगह तड़के की ठंड ने तहलका मचा रखा है। यूपी के नोएडा ईस्टर्न पेरिफेरल हाइवे पर कोहरे की वजह से 12 गाड़िया एक के बाद एक आपस में टक्करा गई जिससे कई लोग घायल हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस जगह पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे के किनारे लगाया और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।
अचानक चमकी साल 2015 में इस डायरेक्टर की किस्मत
बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर मेघना गुलजार आज अपना 52वा जन्मदिन मना रही है और उन्होंने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2002 में की थी। जब उनकी पहली फिल्म ‘फिहलाल’ रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप गई। इसके बाद उन्होंने साल 2015 में ‘तलवार’ फिल्म बनाई जो लोगो को काफी पसंद आई और सुपरहिट गई। इसके बाद उन्होंने ‘राजी’, ‘छपाक’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी हिट फिल्में बनाई।