YouTube के भारतीय सीईओ नील मोहन को टाइम मैगजीन ने ‘CEO ऑफ द ईयर 2025’ का टाइटल दिया है। 2023 में सुसान वोज्सिकी के इस्तीफे के बाद उन्होंने यूट्यूब की कमान संभाली। टाइम ने लिखा कि आज दुनिया जिस सांस्कृतिक खुराक पर टिकी है, उसे बहुत हद तक यूट्यूब ने ही शेप दिया है। नील मोहन का पूरा ध्यान प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने पर है।
कौनसा देश बेचता है सबसे सस्ता चावल
भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश है और 2024-25 में 11.83 अरब डॉलर का चावल बेचा। वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 30.3% है। थाईलैंड और वियतनाम दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। भारत में बासमती, सोनी मसूरी और कोलम जैसी प्रमुख किस्में उगती हैं। जबकि चीन सबसे बड़ा उत्पादक है, उसका अधिकांश चावल घरेलू उपयोग में जाता है।
बच्चे को कब तक मां का दूध पिलाना सही?
बच्चे के लिए मां का दूध बहुत जरूरी है। डॉक्टर कहते हैं कि बच्चे को 6 महीने तक सिर्फ मां का दूध देना चाहिए, पानी या खाना कुछ नहीं। 2 साल तक बच्चे को मां का दूध देना चाहिए। अगर 2 साल के बाद भी मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और दूध बन रहा है, तो स्तनपान जारी रखा जा सकता है।
थाईलैंड-कंबोडिया के बीच कौन देश होगा मजबूत
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है, ऐसे में यह जानना जरुरी है की दोनों देश में कौन देश बड़ा और मजबूत है। थाईलैंड लगभग 513,120 sq km का है, जबकि कंबोडिया लगभग 181,035 sq km का है। इसके अलावा थाईलैंड की आबादी 69.6 मिलियन है और कंबोडिया की आबादी 17 से 18 मिलियन है। कुछ चीजों को छोड़कर थाईलैंड में काफी चीजें कंबोडिया से सस्ती मिलती है।
रेलवे स्टेशन पर भाई-बहन की मौत ने मचाया बवाल
पटना जंक्शन के पास भाई-बहन जहर खाकर घूमते रहे। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई, सीसीटीवी में दोनों लड़खड़ाते दिखे। उन्हें तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। दिनेश राय और उसकी बहन गोल्डी दोनों गोपालगंज के बनकट गांव के रहने वाले थे। आर्थिक तंगी, बेरोजगारी और जीवन में लगातार मिल रही उपेक्षा के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।