NMC ने 2026-27 से फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और कई पैरामेडिकल कोर्स में डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया समाप्त कर दी है। अब छात्रों को इन कोर्स में प्रवेश केवल NEET के माध्यम से मिलेगा। नया करिकुलम भी लागू किया जाएगा, जिसमें ट्रेनिंग और क्लीनिकल प्रैक्टिस का समय बढ़ाया जाएगा। इस बदलाव से कोर्स की क्वालिटी और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।
किस विटामिन की कमी से त्वचा होती है रूखी
ठंड का मौसम आते ही हमारी त्वचा काफी ड्राई और रूखी होने लगती है और तेल या क्रीम लगाने पर खिंचाव महसूस होता है। अक्सर ऐसा विटामिन ए की कमी, विटामिन ई की कमी, विटामिन डी की कमी से होती है। मुलायम त्वचा के लिए रोजाना मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा गर्म पानी से नहाने से बचे और ज्यादा पानी पिएँ।
मेरी पहचान भारतीय विरासत है : मेयर ममदानी
ओजस ओमूर के पहले भारतीय मूल के मेयर, ममदानी ने कहा कि वे अपनी भारतीय जड़ों पर गर्व करते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह भारत के सकारात्मक बदलावों को दुनिया तक पहुँचाना चाहते हैं और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
कार्बेट में पहली बार दिखा दुर्लभ हॉफिंच पक्षी
अस्सी और नब्बे के दशक में POK में रिपोर्ट हुआ दुर्लभ हॉफिंच पक्षी हाल ही में कार्बेट टाइगर रिजर्व में देखा गया है। वन विभाग का दावा है कि इससे पहले वह केवल दो बार ही पीओके में रिपोर्ट हुआ है। इसे 22 नवंबर को इसे ढेला रेंज के पास देखा गया। यह जानकारी मिलने के अगले दिन ही तत्काल विशेषज्ञ टीम को भेजा गया।
क्यों नहीं मिलेगी जापान में मुसलमानो को दफ़नाने के लिए जमीन
अभी-अभी जापान से एक चौकाने वाली ख़राब सामने आई है, जिसमे सरकार ने मुश्लिम समुदाय को दफ़नाने के लिए नई जमीन देने से साफ़ इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है की जापान में पहले ही जगह की कमी है और मुश्लिम समुदाय की संख्या दिन पे दिन बढ़ रही है। इस फैसले के पीछे जापान की कई बड़ी चुनौतियां छिपी है।
रिबन में फसा गला, मासूम की गयी जान
UP के मेरठ में 13 साल के बच्चे की आई-कार्ड के रिबन में गला फंसने से मौत हो गई। वह शाम 4:30 बजे ड्रेस बदलने कमरे में गया था। करीब 6:30 बजे मां ने उसे फर्श पर पड़ा देखा। फ़िलहाल सुचना पर पहुंची पुलिस ने पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
आखिर विराट के पैर छूने वाले ‘शोभित मुर्मू’ का क्या हुआ
रांची में पहले वन-डे मैच के दौरान एक काफी रोमांचक सीन बन गया था एक फैन बीच मैदान में आकर विराट कोहली के पैरो में गिर पढ़ा। पुछताछ के बाद पता चला वह फैन पश्चिम बंगाल के हुगली जिले का रहने वाला था जिसका नाम शोभित मुर्मू है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है।
यूपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई दावेदार
UP में जिलाध्यक्षों का चुनाव पूरा होने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। इस पद के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, ब्राह्मण नेता हरीश द्विवेदी का नाम सामने आ रहा हैं। इसके साथ ही मंत्री धर्मपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, दलित नेता रामशंकर कठेरिया, विद्या सोनकर का नाम भी है।
मैक्सवेल ने IPL को कहा अलविदा
ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने साफ कर दिया है कि वह IPL 2025 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे लग रहा है कि उन्होंने आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन अब उनकी आईपीएल जर्नी खत्म हो सकती है।
बजाज हाउसिंग शेयरों में 9% की गिरावट
आज मंगलवार को बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट आई है। जिसके बाद बजाज ग्रुप का शेयर 95 रूपए के भाव पर आ चूका है। आकड़ो से पता चलता है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर 2025 में अब तक 18% गिर चुका है। वही BSE फाइनेंस इंडेक्स में 15% की तेजी आई है।